Home / Odisha / एशियाई खेलों में ओडिशा का डंका बजाएंगे कीट-कीस के 14 खिलाड़ी

एशियाई खेलों में ओडिशा का डंका बजाएंगे कीट-कीस के 14 खिलाड़ी

  • एशियाई खेल 2023 मैं कीट-कीस के 14 खिलाड़ी सामिल – अच्युत सामंत

कीट की छात्रा सीए भवानी देवी तलवारबाजी (महिला) वर्ग में व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में भाग लेने जा रही हैं, जबकि भारतीय हॉकी टीम में अमित रोहिदास भाग ले रहे हैं। इसी तरह, तैराकी में कीट-कीस के छात्र सज्जन प्रकाश, रोइंग (महिला) वर्ग में अंसिका भारती भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसी तरह प्रियंका ने एथलेटिक 20 किमी रेस वॉक (महिला) स्पर्धा में और संदीप कुमार ने 20 किमी रेस वॉक (पुरुष) वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। किशोर कुमार जेना और तेजिंदरपाल सिंह तूर भाला फेंक और गोला फेंक में प्रतिनिधित्व करेंगे।

भुवनेश्वर। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित होने जा रहे एशियाई खेल 2023 में कीट-कीस के 14 एथलेट भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। भारत में यह पहली बार है कि देश के एक ही शैक्षणिक संस्थान से इतने सारे खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में भाग लिया है। आज कीट मैं आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कीट स्पोर्ट्स के महानिदेशक डॉ. गगनेंदु दास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, कीट की छात्रा सीए भवानी देवी तलवारबाजी (महिला) वर्ग में व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में भाग लेने जा रही हैं, जबकि भारतीय हॉकी टीम में अमित रोहिदास भाग ले रहे हैं। इसी तरह, तैराकी में कीट-कीस के छात्र सज्जन प्रकाश, रोइंग (महिला) वर्ग में अंसिका भारती भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसी तरह प्रियंका ने एथलेटिक 20 किमी रेस वॉक (महिला) स्पर्धा में और संदीप कुमार ने 20 किमी रेस वॉक (पुरुष) वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। किशोर कुमार जेना और तेजिंदरपाल सिंह तूर भाला फेंक और गोला फेंक में प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह गौरव की बात है कि, भारतीय महिला रगबी टीम में कीस की 4 छात्रा डुमुनी मरांडी, तरुलता नाइक, मामा नाइक और हूपी माझी शामिल हैं। डिकैथलॉन के 200 मीटर दौड़ के लिए तेजस्वी शंकर और अमलान बोरघाऊ को चुना गया है। इस मौके पर डॉ दास ने कहा कि, खेल के विकास के लिए कीट-कीस की और से संस्थापक डॉ अच्युत सामंत खिलाड़ियों को वर्ष के दौरान सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान करने के साथ आर्थिक रूप से भी प्प्रोत्साहित कर रहे हैं।

एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कीट-कीस के संस्थापक डॉ सामंत ने कहा कि, ये एथलीट न केवल कीट और कीस की शान हैं बल्कि पूरे ओडिशा की शान हैं। उन्होंने कहा कि, कीट और कीस ओडिशा को स्पोर्ट्स हब बनाने में भी शामिल हैं। उन्होंने ओडिशा में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के काम की सराहना की और इसके लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया। डॉ सामंत ने कहा कि, राज्य सरकार ने हाल ही में एशियाई खेलों में भाग लेने वाले ओडिशा के खिलाड़ियों के लिए आर्थिक पुरस्कार की घोषणा की है। जिसमें कीट और कीस के 7 खिलाड़ी हैं। खेल और खिलाड़ियों के प्रति मुख्यमंत्री श्री पटनायक के प्रेम और प्रतिबद्धता के कारण, ओडिशा ने आज विश्व खेल मानचित्र पर एक विशेष स्थान बनाया है। साथ ही डॉ सामंत ने खेल, खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और भारत मैं एक अच्छे खेल माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की भी सराहना की।

अपनी स्थापना के बाद से, कीट और कीस खेल के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे रहा है। कीट और कीस में विशेष रूप से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों की अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और अनुभवी और कुशल प्रशिक्षक हैं। यहां से 5,000 से अधिक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उभरे हैं। सबसे गर्व और गौरव की बात यह है कि कीट और कीस से 13 ओलंपियन बने हैं। वे हैं एथलेटिक्स दूती चंद, प्रियंका, श्रावणी नंद, शिवपाल सिंह, तेजिंदरपाल सिंह तूर और संदीप कुमार, हॉकी में अमित रोहिदास, लीलिमा मिंज और सुनीता लाकड़ा, तलवारबाजी में सीए भवानी देवी और तैराकी में सज्जन प्रकाश हैं। इसके अलावा, कीट और कीस पैरालिंपियन प्रवीण कुमार और कसीस लाकड़ा सामिल है।

कीट का अभिव्यक्ति हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित

Share this news

About admin

Check Also

बालेश्वर के मुख्य अभियंता एनवी हरिहर राव निकले करोड़पति

46.45 लाख नकद, 2 इमारतें, 3 बीएचके फ्लैट, संदिग्ध बेनामी संपत्तियां और 1.11 करोड़ से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *