Home / Odisha / पांडियन के दौरे को लेकर भाजपा और बीजद कार्यकर्ता भिड़े

पांडियन के दौरे को लेकर भाजपा और बीजद कार्यकर्ता भिड़े

  • दिग्गपहंडी में पुलिस के सामने 30 मिनट तक होती रही हाथापाई, लाठीचार्ज

  • झड़प में कुछ प्रदर्शनकारी हुए घायल

  • भाजपा के 15 कार्यकर्ता हिरासत में

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के दिग्गपहंडी में 5-टी सचिव वीके पांडियन के दौरे को लेकर भाजपा और बीजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खबर है कि पुलिस की मौजूदगी में लगभग आधे घंटे तक हाथापाई होती रही और इस दौरान झड़प में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इस घटना से मौके पर तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्की लाठीचार्ज करनी पड़ी। करीब 15 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

इन दिनों विपक्षी दलों ने 5-टी सचिव वीके पांडियन के राज्यभर में विभिन्न स्थानों के दौरे के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। आज रविवार को गंजाम जिले के दिग्गपहंडी इलाके में वीके पांडियन के दौरे का विरोध करते हुए 50 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पुंजिकया चौराहे पर काले झंडे दिखाकर और नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बताया गया है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इसी दौरान बीजद के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच करीब 30 मिनट तक हाथापाई होती रही। बताया गया है कि झड़प में कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बीजद कार्यकर्ताओं का समर्थन किया – भाजपा

भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया  कि हम लोकतांत्रिक तरीके से पांडियन की दिग्गपहंडी यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, बीजद के कुछ गुंडों ने हम पर हमला किया और पुलिस बीजद कार्यकर्ताओं का समर्थन कर रही है।

सानखेमुंडी में भाजपा का विरोध

इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले में पांडियन के सानखेमुंडी दौरे से पहले भी विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहने और इलाके में उनके दौरे के विरोध में ओडिशा सरकार और पांडियन के खिलाफ नारे लगाए।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *