Home / Odisha / अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

  • हर बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित होकर काम करने का निर्देश दिया

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृहमंत्री तथा भाजपा के चाणक्य अमित शाह के दो दिवसीय ओडिशा दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि अमित शाह जाते-जाते पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का गुरुमंत्र भी दे गए। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आह्वान कर कार्यकर्ताओं को राज्य के हर बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित होकर काम करने का निर्देश दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा ने दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रात्रिभोज किया। आगामी चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और कोर कमेटी को गुरुमंत्र दिया है। पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ओडिशा के आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 9 वर्षों में ओडिशा के विकास के लिए 18 लाख 83 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं। यह ओडिशा के विकास के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यूपीए सरकार के 10 वर्षों के दौरान ओडिशा को केवल 2 लाख 93 हजार करोड़ रुपये मिले। यह मोदी के ओडिशा प्रेम का प्रमाण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश के हर बूथ का संगठन कैसे मजबूत करें, इसके लिए संकल्पित होकर काम करें। इस संबंध में गृहमंत्री ने प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों और कोर कमेटी के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की। लोगों से समस्याओं, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का पुरजोर आह्वान करते हुए नेतृत्व से चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक बड़े पैमाने पर गोलबंदी कैसे की जाये, इस पर विस्तार से चर्चा की है।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *