भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रपति के रुप में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को कार्यकाल का प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मयूरभंज, ओडिशा के छोटे से गांव से रायसीना हिल्स तक की उनकी यात्रा पूरे देश को प्रेरणा देती है। उनके कुशल मार्गदर्शन में हम अमृतकाल के लक्ष्यों की ओर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से बढ़ रहे हैं। महाप्रभु जगन्नाथ सदैव उनपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
