Home / Odisha / परजंग व कंकड़ाहाड़ में दो ग्रीड स्टेशन स्थापित करने की मांग

परजंग व कंकड़ाहाड़ में दो ग्रीड स्टेशन स्थापित करने की मांग

  •  राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देव को पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया अनुरोध

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।
ढेंकानाल जिले के परजंग व कंकड़ाहाड़ प्रखंड में निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग ग्रीड स्टेशन स्थापित किया जाए। राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देव को पत्र लिखकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह अनुरोध किया है।
प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि परजंग प्रखंड में दो लाख तथा कंकड़ाहाड़ में लगभग एक लाख लोग निवास करते हैं। दोनों प्रखंडों के लोग वर्तमान में बिजली के लिए तालचेर स्थित चाईंपाल ग्रीड पर निर्भर करते हैं। ओवरलोडिंग के कारण लोग बिजली काटे जाने की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस कारण उनके रोजमर्रा के काम, शिक्षा आदि कार्य बाधित हो रहे हैं। चाईंपाल से परजंग व कंकड़ाहाड़ 33 केवी सप्लाई में भी बार-बार तकनीकी त्रुटि आ रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली नहीं मिल पा रही है। इन दोनों प्रखंडों के लोगों के लिए निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दोनों इलाकों में अलग-अलग ग्रीड सबस्टेशन स्थापित करने की आवश्यकता है।
Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पीसीसी अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ती घटनाओं पर जताई चिंता

 मुख्यमंत्री को लिखा पत्र भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के ओडिशा में एक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *