Home / Odisha / ओडिशा में शराबियों ने उड़ाई शव के मांस की दावत

ओडिशा में शराबियों ने उड़ाई शव के मांस की दावत

  •  लड़की की अधजली लाश का टुकड़ा उठाया दो व्यक्तियों ने खाया

  •  लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई, पुलिस के हवाले किया


इण्डो एशियन टाइम्स, बारिपदा।
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक शव के मांस की दावत उड़ाने की खबर सामने आई है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दावत उड़ाने वाले दो व्यक्ति शराबी हैं। यह घटना मयूरभंज जिले के बड़साही ब्लॉक के बांधसाही गांव से सामने आई है।

बताया गया है कि गांव के लोग 25 वर्षीय एक लड़की के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले गए थे। आरोप है कि इस दौरान दो लोगों ने आधे जले शव का एक बड़ा टुकड़ा उठाया और उसे खा गए।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की बेरहमी से पिटाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही थी। हालांकि, इस घटना पर पुलिस से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी थी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने देखा कि शरीर का कुछ हिस्सा पूरी तरह से जला नहीं है, तो उन्होंने मांस को कुछ टुकड़ों में काट दिया और शुरू में इसे फिर से चिता में फेंकने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कुछ टुकड़े ले लिये और इसे खा लिया।

बीमार थी युवती

मृत लड़की की पहचान बड़साही गांव की मधुस्मिता सिंह (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसकी तबीयत खराब हो गयी थी और परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले जाया गया, जहां यह घटना हुई।

हिरासत में आरोपी

बड़साही के आईआईसी ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान दंतुनी गांव के सुंदर मोहन सिंह (58) और नरेंद्र सिंह (25) के रूप में हुई है।

एक आरोपी है तांत्रिक

आईआईसी संजय कुमार परिडा ने बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में यह कृत्य किया। आरोपियों में से एक सुंदर मोहन सिंह एक तांत्रिक है। उसने शराब के नशे में ऐसा किया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच चल रही है।
Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में संग्रहालयों की भूमिका अहम – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *