Home / Odisha / भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिलाने निकली है कांग्रेस – भाजपा

भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिलाने निकली है कांग्रेस – भाजपा

  • केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब पार्टी दल विरोध व देश विरोध में अंतर नहीं नजर आ रहा है। प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस की जमीन बंजर हो चुकी है। ये वही राज्य हैं, जहां कभी कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। आज हालत ये है कि कांग्रेस की सांस क्षेत्रीय दलों की कृपा पर टिकी है। यही वजह है कि विपक्षी एकजुटता की नूरा-कुश्ती में क्षेत्रीय दल कांग्रेस को ‘रिंग का प्लेयर’ मानने को राजी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संकट ये है कि उसे भारत, भारतीय और भारतीयता का तक बोध नहीं रहा। कांग्रेस राजनीति व राष्ट्रनीति का फर्क करना भूल चुकी है। दल-विरोध और देश-विरोध में उसे अंतर ही नहीं नजर आता।कांग्रेस अपने विचार पंगुता के उस दौर में पहुँच गयी है कि उसे देश की जनता नकार रही है तो वह भारत विरोधी विदेशी ताकतों से हाथ मिलाने निकल पड़ी है।

Share this news

About admin

Check Also

भुवनेश्वर एयरपोर्ट की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

अवैध निर्माण और पेड़ों की बाधाएं बनीं चिंता का कारण भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *