Home / Odisha / भारत को विकसित राष्ट्र बनाना मोदी का लक्ष्य

भारत को विकसित राष्ट्र बनाना मोदी का लक्ष्य

  • ओडिशा की धरती से भाजपा ने किया ऐलान

  • अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे – जेपी नड्डा

हेमन्त कुमार तिवारी, भवानीपाटणा।

भारत अब विकासशील देश नहीं, अपितु विकसित राष्ट्र की श्रेणी हासिल करेगा। आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस लक्ष्य को तय किया है कि अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे। आने वाले समय में हम विकसित राष्ट्र कहलाएंगे और विकसित राष्ट्र को आगे ले जाएंगे।

ओडिशा के कलाहांडी जिले के भावनीपाटणा में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का विकाशील देश बनाने का नहीं है। मोदी सरकार का लक्ष्य भारत को विकसित देश में तब्दील करने का है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस महंगाई और गरीबी का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही है। जेपी नड्डा ने तथ्य पेश करते हुए कहा कि फ्रांस की विकास दर 6.8 फीसदी, संयुक्त राज्य अमेरिका की 5.9 फीसदी, ब्राजील की 4.6 फीसदी, कनाडा की 4.5 फीसदी, दक्षिण कोरिया की 4.1 फीसदी, जर्मनी की 2.6 फीसदी है, जबकि भारत की विकास दर 8.7 फीसदी है। नड्डा ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मुद्रास्फीति दर 4.9 प्रतिशत, ऑस्ट्रेलिया में 7 प्रतिशत, यूनाइटेड किंगडम में 8.7 प्रतिशत और भारत में मुद्रास्फीति दर 4.2 प्रतिशत है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में पहली बार वन और वन्यजीव संरक्षण को महिला दस्ता तैनात

    देब्रीगढ़ अभयारण्य की सुरक्षा में उतरी ऑल-वुमन स्क्वॉड भुवनेश्वर। ओडिशा ने वन और …