भुवनेश्वर। भारतीय संस्कृति और पोशाक विदेशों में लोगों के बीच लोकप्रिय होते जा रहा है। आज पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे विदेशी भक्त भारतीय संस्कृति और पोशाक के दिवाने दिखे। उन्होंने भारतीय पोशाक पहनकर भारतीय संस्कृति के अनुसार भक्ति में झूमते नजर आए। भगवान श्री जगन्नाथ, उनके भाई-बहन भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के लिए प्यार और भक्ति दुनियाभर में लाखों लोगों के दिल और दिमाग में है। आज पुरी में रथयात्रा के दौरान यूक्रेन, रूस समेत विभिन्न देशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं।
भगवान कृष्ण उनकी आत्मा में निवास करते हैं। इनसे से कई भक्त लगातार कई वर्षोँ से रथयात्रा में शामिल होने यहां पहुंचते हैं।
भगवान की भक्ति में डूबी महिला भक्त साड़ी पहने हुए और माथे पर चंदन का लेप, कुमकुम और विभूति लगाए दिखे। किसी भी मायने में भारतीय महिलाओं से अलग नहीं दिख रहीं थीं। भक्तों ने कहा कि भाषा, संस्कृति और त्वचा का रंग भिन्न हो सकता है, लेकिन जब भगवान के लिए भक्ति की बात आती है, तो सभी भक्त एक ही हार के मोती बन जाते हैं।
इसी तरह से कोलंबिया आदि देशों से भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ के भक्त यहां पहुंचे हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
