Home / Odisha / सिमिलिपाल में शिकारियों से साथ मुठभेड़ में वनपाल की मौत

सिमिलिपाल में शिकारियों से साथ मुठभेड़ में वनपाल की मौत

बारिपदा। मयूरभंज जिले के करंजिया में शिकारियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वनपाल की मौत हो गई। मृतक की पहचान बराहकुमुड़ा रेंज के मृतक वनपाल माटी हांसदा के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम और शिकारियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ हो गई थी। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब वन विभाग की टीम सिमिलिपाल अभयारण्य के अंदर गामूचाझारण में गश्त कर रही थी।

सूत्रों ने बताया कि वन विभाग की टीम ने रेंज के अंदर शिकारियों के एक समूह को रोका। वनकर्मियों को देख शिकारियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान वनपाल माटी हांसदा के सीने में गोली लगी। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में उन्होंने चोट के कारण दम तोड़ दिया।

उप निदेशक, सिमिलिपाल उत्तर डिवीजन साई किरण ने कहा कि हमारे कर्मचारियों ने कुछ शिकारियों को रोका था और उनके बीच गोलीबारी हुई। वनपाल को करंजिया अस्पताल ले जाया गया। हमने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

इससे पहले पिछले दो महीनों में वन विभाग के दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। इसी साल मई के महीने में इसी सिमिलिपाल जंगल में शिकारियों के एक समूह ने एक 35 वर्षीय वन रक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने एक शिकारी को भी मार गिराया।

आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में हुई वनपाल की हत्या शिकारियों द्वारा शिकारियों की हत्या का बदला लेने की कोशिश हो सकती है। हालांकि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

 

Share this news

About desk

Check Also

अस्मिता भवन का होगा निर्माण, ओड़िया भाषा आयोग होगी गठित – मोहन माझी

ओड़िया अस्मिता पर गुणात्मक अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा कहा-साहित्य, संगीत, नाटक और ललित कला अकादमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *