Home / Odisha / कटक में युवक का शव झूलता मिला, हत्या का आरोप
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में युवक का शव झूलता मिला, हत्या का आरोप

कटक। जिले के बांकी थाना क्षेत्र के ब्राह्मी पीठ में रज महोत्सव के लिए लगाए गए झूले पर शुक्रवार देर रात एक युवक का शव लटकता मिला। इसे देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान सहदापड़ा गांव के अनिल बेहरा के रूप में हुई है।

परिजनों को शक है कि अनिल की हत्या की गई है। वह बीती रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। मृत युवक के चाचा ने कहा कि हमें संदेह है कि अनिल को मार दिया गया है, क्योंकि उसके पैर जमीन को छू रहे थे। हम मामले की विस्तृत जांच चाहते हैं। इधर, खबर है कि कल गांव में त्योहार के दौरान विवाद हो गया था। इस बीच शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। बांकी थाने के इंस्पेक्टर सौमेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा कि बीती रात अनिल बेहरा का शव झूले पर मिला। स्थानीय निवासी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पूरी जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

त्रिपाठी ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ी घोषणा

सरकार लौटाएगी ऋण पर ब्याज 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज वापसी भुवनेश्वर। ओडिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *