Home / Odisha / कोरोना मुकाबला में आयुष्मान योजना को प्रदेश में लागू करें नवीन – धर्मेन्द्र प्रधान

कोरोना मुकाबला में आयुष्मान योजना को प्रदेश में लागू करें नवीन – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. कोरोना की बीमारी की चपेट में जब पूरा देश आ रहा है, ऐसे में ओडिशा सरकार तत्काल आयुष्मान भारत योजना को लागू करे. केन्द्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यह मांग की है. प्रधान ने ट्विट कर कहा कि इस योजना को लागू करने पर गरीब लोगों को भी निजी अस्पताल में चिकित्सा होने पर लाभ मिल सकता है. इस कारण मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चाहिए कि वह इस योजना को ओडिशा में लागू करें. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पूरा देश समेत ओडिशा एक संकट से गुजर रहा है. ऐसी स्थिति में आयुष्मान योजना को लागू करना जरुरी है ताकि गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके.

Share this news

About desk

Check Also

28 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में आ सकता है चक्रवाती तूफान

28 अक्टूबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास पहुंचेगा चक्रवाती …