Home / Odisha / 14 तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं

14 तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं

  • मौसम विज्ञान केन्द्र का पूर्वानुमान, कई जिलों के लिए नारंगी और पीली चेतावनी जारी

  •  झारसुगुड़ा और संबलपुर रहे सबसे अधिक गरम

भुवनेश्वर। गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में चल रहे ओडिशा को आगामी तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभवना नहीं है। उधर, पश्चिम ओडिशा के विभिन्न जिलों में आगामी दिनो में तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने रविवार को नारंगी और पीले रंग की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान दिन का तापमान राज्य के कई जिलों में और बढ़ सकता है।

आज दोपहर 2.30 बजे पश्चिमी ओडिशा के झारसुगुड़ा और संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हीराकुद 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड करने के करीब था।

राजधानी भुवनेश्वर में दोपहर 2.30 बजे दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चांदबाली में पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 39.0 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 36.8 डिग्री सेल्सियस 36.8 डिग्री सेल्सियस और बालेश्वर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी आंधी तूफान का प्रभाव काफी कम होने के कारण राज्य में तापमान बढ़ रहा है। इसी तरह मानसून के आने में भी देरी हो रही है। यही कारण है कि जून में सामान्य तापमान से अधिक तापमान राज्य के विभिन्न इलाकों में रिकार्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरब सागर में तूफान विपर्जय तट की ओर प्रस्थान करने के बाद वाटर वैपर ओडिशा की ओर आने की संभावना है। ऐसे में राज्य में तापमान सामान्य कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के तटीय इलाकों में दिन में ह्युमिडिटी 50 प्रतिशत से अधिक रह रही है। इस कारण उमस अनुभव हो रहा है। मानसून ओडिशा कब प्रवेश करेगा, इसको लेकर किसी प्रकार का आकलन नहीं किया गया है।

भुवनेश्वर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे तापमान 32.8 डिग्री

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आद्र्रता का स्तर 66 फीसदी रहा।

कई जगहों पर सामान्य काफी अधिक रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न स्थानों में अनुभव की गई गर्मी सामान्य से अधिक कहीं थी। सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने के कारण हीराकुद (+7.2 डिग्री), केंदुझर (+7.1 डिग्री), बलांगीर (+6.9 डिग्री), झारसुगुड़ा (+6.6 डिग्री), संबलपुर (+6.5 डिग्री) में भीषण गर्मी महसूस की गई। इसके बाद जहां सामान्य अधिक तापमान सर्वाधिक रहा, उसमें कोरापुट (+6.0 डिग्री), सुंदरगढ़ (+5.9 डिग्री), टिटलागढ़ (+5.5 डिग्री) तथा भवानीपाटना (+5.5 डिग्री) शामिल थे।

झारसुगुड़ा में सुबह 11:30 बजे तक उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री

झारसुगुड़ा जिले में आज सुबह 11:30 बजे तक उच्चतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद केंदुझर में अधिकतम तापमान 39.2, भुवनेश्वर (38.2), संबलपुर (37.6), बालेश्वर (37.2) और चांदबाली में आज सुबह 11:30 बजे तक 37 डिग्री दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

रिश्वत लेते हुए बलांगीर का अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर हरेकृष्ण साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *