भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी शतपथी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नवीन ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा की प्रथम महिला मुख्यमंत्री तथा विशिष्ट लेखिका नंदिनी शतपथी को जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। राज्य को विकास के मार्ग पर आगे लेने के साथ साथ ओडिशा के भाषा व साहित्य जगत को समृद्ध करने वाली उनकी कालजयी सृजन सृष्टि के लिए वह सभी के लिए स्मरणीय रहेंगी।
केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी शतपथी की जयंती के अवसर पर भुवनेश्वर स्थित उनकी प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी।
उन्होंने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा कि नंदिनी देवी ओडिशा के लोगों का अखिल भारतीय स्तर की पहचान हैं। काफी कम समय में सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्र में उन्होंने जो किर्तीमान स्थापित किया है, वह आगामी पीढ़ी के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
