Home / Odisha / समुद्र में नहाते समय एक नाबालिग सहित पांच लड़कियां बहीं, दो की मौत

समुद्र में नहाते समय एक नाबालिग सहित पांच लड़कियां बहीं, दो की मौत

  • चार को ग्रामीणों ने बचाया

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के छत्रपुर में आज सुबह एक नाबालिग लड़का सहित पांच लड़कियां समुद्र में नहाते समय तेज बहाव में बह गईं, जिनमें से दो की मौत हो गई। हालांकि आठ साल के नाबालिक लड़के और तीन लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतक लड़कियों की पहचान कनीसी क्षेत्र की स्वप्ना रानी पंडित और प्रज्ञा रानी त्रिपाठी, शेरगढ़ निवासी के रूप में बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी सहेलियां आज सुबह सात बजे आर्य पल्ली गांव के पास समुद्र में नहाने के लिए गईं थीं। वे समुद्र के पानी में एक साथ आनंद ले रही थीं, तभी एक तेज लहर आई और वे बह गईं। हालांकि ग्रामीण शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे और आठ साल के लड़के के साथ-साथ तीन लड़कियों को पानी से निकालने में कामयाबी हासिल की। इन सभी को छत्रपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया।

इस बीच घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और लापता लड़की की तलाश के लिए अभियान चलाया। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के निर्देश के बाद लापता लड़की का पता लगाने के लिए भुवनेश्वर से एक विमान को लगाया गया। शाम को दूसरी लड़की का शव बरामद कर लिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हर पंचायत में खुलेंगे जन पोषण केंद्र

भुवनेश्वर। राज्य सरकार की एक बड़ी पहल के तहत, आम लोगों को राहत देने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *