-
सहज और सरल स्वाभाव के कारण लोगों के दिल में बनाई अपनी जगह
-
नए राज्यपाल को लेकर नहीं हुई है कोई घोषणा
गणेशी लाल ने कहा कि यह सब आप सभी के आशीर्वाद के कारण है कि मैं लोगों तक पहुंचने में सक्षम हूं।
इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि आमतौर पर कोई देरी नहीं होती है, हमें उम्मीद है कि भारत के राष्ट्रपति राज्य के लिए एक नए राज्यपाल की नियुक्त करेंगी, क्योंकि मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
ओडिशा के राज्यपाल के रूप में गणेशी लाल का कार्यकाल विवादों से मुक्त रहा है। हरियाणा के रहने वाले गणेशी लाल ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष और मंत्री के रूप में भी काम किया है। ओडिशा के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से बीजद के नेतृत्व वाली सरकार के साथ गणेशी लाल के संबंध अच्छे रहे हैं।
यह देखा गया है कि देश के अन्य भागों में राज्यपालों और राज्य सरकारों के बीच विवाद होते रहे हैं। ओडिशा में इस तरह के मुद्दे नहीं देखे गए, क्योंकि बीजद के पास यहां पूर्ण बहुमत है और सत्ताधारी दल को कोई खतरा नहीं था।