Home / Odisha / ओडिशा के शिव मंदिरों में गांजा चढ़ाने पर प्रतिबंध

ओडिशा के शिव मंदिरों में गांजा चढ़ाने पर प्रतिबंध

  •  राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को उचित कदम उठाने को लिखा पत्र

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्यभर के शिव मंदिरों में भगवान महादेव को गांजा चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर कदम उठाने के लिए कहा है। बताया जाता है कि बीते 10 मई, 2023 को ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के एक पत्र में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भगवान शिव के मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

मंत्री अश्विनी पात्र ने आज बताया कि जैसे बाणपुर के भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और बाद में अधिकांश मंदिरों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था, उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बलिया बाबा ने की थी प्रतिबंध की मांग

बताया गया है कि अनंत बलिया ट्रस्ट के प्रमुख धार्मिक गुरु बलिया बाबा ने 13 अप्रैल को एक पत्र लिखकर राज्य के आबकारी विभाग से प्रसिद्ध बाबा अखंडलामणि शिव मंदिर में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया था। उन्होंने लिखा था कि राज्यभर से सैकड़ों भक्त हर दिन शिव मंदिर में आते हैं। इस दौरान भगवान शिव के नाम पर गांजे का अत्यधिक इस्तेमाल इस जगह की धार्मिक भावना को दूषित कर रहा है।

भगवान शिव ने कभी भी नहीं किया गांजे का उपयोग

बताया गया है कि पत्र में बलिया बाबा ने लिखा था कि भगवान शिव कभी भी गांजे का उपयोग नहीं करते थे। समय के साथ-साथ हिंदू धर्म और उसके देवताओं के बारे में कई गलत धारणाएं हमारे समाज में प्रवेश कर गई हैं। गांजे के बजाय, भगवान को कई अच्छी चीजें अर्पित की जा सकती हैं। इसलिए पत्र में सरकार से राज्य के सभी शिव मंदिरों में लोगों को गांजा का उपयोग करने से रोकने का आग्रह किया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

मेजर व मंगेतर से उत्पीड़न मामले में सात ‘रोड रोमियो’ गिरफ्तार, राजनीति तेज

11 मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त  जांच के दौरान एक वीडियो और ऑडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *