-
लू से आग उगल रही थीं सड़कें
-
सुबह में सबसे अधिक गरम रही राजधानी
-
झारसुगुड़ा दूसरे और संबलपुर तीसरे नंबर पर रहे
भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी के कारण आज मंगलवार को जनजीवन बेहाल रहा। चिलचिलाती धूप और लू के कारण सड़कें आग उगल रही थीं। पूरे ओडिशा में लू की स्थिति बनी रही। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर आज मंगलवार सुबह 11.30 बजे राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा कि भुवनेश्वर के बाद झारसुगुडा दूसरे नंबर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और संबलपुर ओडिशा में तीसरा सबसे गरम स्थान था, जहां सुबह 11.30 बजे तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान (अधिकतम तापमान) में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी।
लोगों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
