Home / Odisha / संघर्ष करने वालों के लिए मिसाल बनी तेजाब पीड़िता

संघर्ष करने वालों के लिए मिसाल बनी तेजाब पीड़िता

  • जीवन में बहुत सारी जटिलताएं और चुनौतियों को पीछे छोड़ बढ़ रही हैं आगे

  • प्रमोदिनी राउल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

  • कहा- मेरा सपना हुआ पूरा, अब बढ़ने का समय है

भुवनेश्वर। विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने वालों के लिए तेजाब पीड़िता प्रमोदिनी राउल मिसाल बन गई हैं। उन्होंने जीवन में आईं बहुत सारी जटिलताएं और चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने का फैसला लिया और वह अपने पथ पर अडिग हैं। जीवन को एक नए रूप देते हुए हाल ही में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। साल 2009 में जब उनपर तेजाव से हमला किया गया था, तब वह 17 साल की उम्र की थी। प्रमोदिनी राउल ने इस हमले बाद के जीवन में संघर्ष करने का फैसला लिया और आज अपने जीवन को एक नया रूप दे दिया। प्रमोदिनी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है, जो हर महिला का सपना होता है। मेरे जीवन में बहुत सारी जटिलताएं और चुनौतियां थीं। अब आगे बढ़ने का समय है।

जगतसिंहपुर जिले की मूल निवासी प्रमोदिनी स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उस समय 35 वर्षीय सेना के एक जवान संतोष बेदांत ने शादी के लिए उसके पीछे पड़ गया। उसके परिवार ने संतोष के प्रस्ताव को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया कि प्रमोदिनी शादी के लिए बहुत छोटी है। इस अस्वीकृति से नाराज बेदांत ने साल 2009 में उसके शरीर के 80 प्रतिशत हिस्से पर तेजाब फेंक दिया। एसिड हमले के परिणामस्वरूप, वह आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई थी। उसका चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया था। उसने अपनी आंखों की रोशनी भी खो दी। इसके बाद कटक के एक निजी नर्सिंग होम में सरोज से मुलाकात के बाद उनका जीवन खूबसूरत हो गया। सरोज से मिलने तक प्रमोदिनी जिज्ञासु लोगों की चकाचौंध से दूर एक दर्दनाक जीवन जी रही थी, उनकी मुलाकात के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने 2021 में शादी कर ली। हाल ही में जब उन्होंने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया तो उनकी खुशी कई गुना बढ़ गई। प्रमोदिनी के इस संघर्ष को लोग आज सलाम कर रहे हैं। प्रमोदिनी के मां बनने की बात सुनकर राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा वक्ता और महिला अधिकार अभियान (मां) की चेयरपर्सन नर्मता चड्ढा उनसे मिलने गईं तथा बच्चे को गोद में लेकर तस्वीर फेसबुक पर साझा की। उन्हें इस बच्चे को मां के आंखों तारा कहा तथा दोनों के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामाना की। इसी तरह से मां-बेटे की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने मयूरभंज के विभिन्न ब्लॉकों के लिए 420 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं का  किया उद्घाटन और शिलान्यास

 328 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 133 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया  91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *