-
बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर और तेज होने की संभावना
-
14 मई को दोपहर के समय म्यांमार के सितवे में करेगा लैंडफॉल
आईएमडी के अनुसार, चक्रवात मोचा के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर और तेज होने की संभावना है। यह 14 मई, 2023 को दोपहर के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच म्यांमार के सितवे के करीब लैंडफॉल करने की संभावना है। इस दौरान यह एक बहुत भीषण चक्रवात के रूप में लैंडफॉल करेगा। लैंडफॉल के समय निरंतर हवा की गति 150-160 किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंके की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटे की होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने
मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने के लिए कहा है।