Home / Odisha / संबलपुर में इंटरनेट पर पाबंदी 24 घंटे के लिए बढ़ी

संबलपुर में इंटरनेट पर पाबंदी 24 घंटे के लिए बढ़ी

  •  हिंसा मामले में और छह आरोपी गिरफ्तार

  • गिरफ्तारियों की कुल संख्या 85 हो गई

भुवनेश्वर। संबलपुर में स्थिति सामान्य होने के वाबजूद इहतियान इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी है। ओडिशा के गृह विभाग ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को और 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को अगले 24 घंटों के लिए यानि कल सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। इधर, संबलपुर जिला प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू के समय में ढील देने की घोषणा की है। कर्फ्यू के समय में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक छूट रहेगी। संबलपुर उपजिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश आज से प्रभावी हो गया है।

इंटरनेट पर प्रतिबंध होने के कारण संबलपुर में व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं की अन्य सोशल मीडिया सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) की इंटरनेट/डेटा सेवाएं काम नहीं कर रही हैं। ब्रॉडबैंड, डायलअप सिस्टम और ट्रांसमिशन का कोई अन्य साधन या मोड काम नहीं कर रहा है।

इधर, संबलपुर में हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 85 हो गई है।

इन छह नई गिरफ्तारियों में से तीन को 12 अप्रैल को हुई पथराव की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और बाकी तीन को दुकान में तोड़फोड़ की घटना में पकड़ा गया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां की हैं।

कर्फ्यू में ढील

जिला प्रशासन ने आज से कर्फ्यू में ढील दे दी है। प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया, क्योंकि शहर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। पहले जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह और शाम दो घंटे की छूट की अवधि बढ़ा दी गई है। सुबह साढ़े सात बजे से 11.30 बजे तक और शाम को तीन बजे से साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।  प्रशासन ने यह फैसला शहरवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया है।

Share this news

About desk

Check Also

राज्यपाल से मिले पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु

भुवनेश्वर। पूर्व उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने आज राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *