-
ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा-हमें शहर की प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए
-
एसीएस ने हिंसाग्रस्त संबलपुर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
संबलपुर। ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सत्यब्रत साहू ने संबलपुर के लोगों से शहर की प्रतिष्ठा को बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संबलपुर एक प्रसिद्ध शहर है। मैं आप सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि हमें शहर की प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि संबलपुर में पिछले 48 घंटों में हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है। रविवार को ओडिशा के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यब्रत साहू ने कहा कि हम शहर में और अधिक तेजी से सामान्य स्थिति वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हिंसाग्रस्त संबलपुर शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसीएस साहू ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। चूंकि चीजें नियंत्रण में हैं और पिछले 48 घंटों में हिंसा की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है, मैं आप सभी (संबलपुर शहर के लोगों) को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे प्रयास सामान्य स्थिति को और तेजी से वापस लाने के लिए हैं। हम इस पर चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम अनुशासित तरीके से रहेंगे, तो स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी। मैं आप सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप भाईचारा और समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि कल लगभग 3,000 उम्मीदवार विभिन्न परीक्षाओं में बैठे। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यह इंगित करता है कि स्थिति सामान्य है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
