-
झारसुगुड़ा रहा सबसे अधिक गरम
-
संबलपुर दूसरे तथा भुवनेश्वर तीसरा सबसे अधिक गरम शहर
भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आज दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के कम से कम पांच स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। झारसुगुडा सबसे गरम स्थान था और यहां तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद संबलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 40.2 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली और हीराकुद में 40.0 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 38.0 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही गोपालपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 33.2 डिग्री सेल्सियस और पारादीप 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देते हुए कहा कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में प्रचलित उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी शुष्क हवा और चिलचिलाती धूप के कारण अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) कुछ स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा और 25 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। गुरुवार को बारिपदा ओडिशा का सबसे गरम शहर था, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद अनुगूल, बौध और सोनपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमशः 40.8 और 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
