Home / Odisha / झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए बीजद ने शुरू की घेराबंदी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए बीजद ने शुरू की घेराबंदी

  •  प्रखंड व म्युनिसिपालटी के लिए पार्टी ने दी 12 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक की नियुक्ति

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल ने कमर कस ली है। इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इस विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रखंडों व शहरी निकायों के लिए 12 पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है। इन नामों में राज्य सरकार के मंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बीजू जनता दल द्वारा दी गई जानकारी का अनुसार, किरमिरा प्रखंड के लिए मंत्री अतनु सव्यसाची नायक और टुकुनी साहू को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह कोलाबिरा प्रखंड के लिए मंत्री निरंजन पुजारी व विधायक सरोज मेहेर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। झारसुगुड़ा प्रखंड के लिए पद्मनाभ बेहरा व अरुण साहु को, लाइकेरा प्रखंड के लिए मंत्री प्रताप केशरी देव व विधायक दिव्यशंकर मिश्र को पर्यवेक्षक के रुप में नियुक्त किया गया है। झारसुगुड़ा नगरपालिका के लिए प्रताप जेना, पुष्पेन्द्र सिंह देव, स्नेहांगिनी छुरिय़ा, रीता साहू को जिम्मेदारी दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पाहलगाम आतंकी हमले को लेकर ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की कांग्रेस की मांग

भुवनेश्वर। जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर ओडिशा विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *