Home / Odisha / सातकोसिया में हाथी की खाल और हड्डियां बरामद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सातकोसिया में हाथी की खाल और हड्डियां बरामद

अनुगूल। जिले के सातकोसिया अभयारण्य के पम्पास वन रेंज से एक हाथी की खाल और हड्डियाँ बरामद की गईं हैं। बताया जाता है कि हाथी की उम्र करीब आठ साल रही होगी है।

हालांकि हाथी की मौत के पीछे का सही कारण पता नहीं चल पाया है। इसकी सूचना पाते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

एक वन अधिकारी ने कहा कि हाथी के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री प्रदीप आमत ने राज्य विधानसभा में बयान दिया था कि पिछले 10 वर्षों में 784 हाथियों की मौत हुई है।

साल 2012-13 में 82 हाथियों की मौत हुई, जबकि साल 2015-16 में यह आंकड़ा 86, साल 2018-19 में 93 और साल 2021-22 में 86 था। इसी तरह, साल 2022-23 के दौरान 11 हाथियों को शिकारियों ने मार डाला। साल 2017 में की गई अंतिम हाथियों की जनगणना के अनुसार, ओडिशा में 1,976 हाथी हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नुआपड़ा उपचुनाव को लेकर प्रभाती और जय का नवीन पर तीखा हमला

    बीजद और उसके प्रमुख नवीन पटनायक ने नुआपड़ा की जनता से किया विश्वासघात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *