भुवनेश्वर। 2023 वर्ष के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्राप्त करने पर ओडिशा स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट आथरिटी (ओसडमा) को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुभकामनाएं दी है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ओडिशा को यह पुरस्कार मिला है। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को भी धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नई दिल्ली में ओडिशा को आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती प्रमिला मलिक को यह पुरस्कार प्रदान किया था।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
