Home / Odisha / भारत भारती संस्था द्वारा फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

भारत भारती संस्था द्वारा फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कटक : भारत भारती संस्था द्वारा फूड फेस्टिवल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सीडीए स्थित विंडसर पैलेस में किया गया. जिसमें भारत के विभिन्न प्रांतों के लोगों ने क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस डी.पी. चौधरी, सम्मानित अतिथि प्रो. डाक्टर पी. सी. महापात्रा थे। भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गीता कथावाचक श्री विनय पत्राले ने भारत भारती संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी , उन्होंने कहा कि भारत भारती राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर स्थापित करती है। भारत भारती विगत 17 वर्षो में देश के करीब 25 राज्यों में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है।

ओडिशा कटक में शाखा विस्तार एवं कार्यक्रम का सफल आयोजन के लिए भारत भारती कटक के संयोजक रुपेश दोशी , भारत भारती के सलाहकार एडवोकेट प्रदीप पटनायक एवं भारत भारती के मिडिया प्रभारी राम गोपाल अग्रवाल को धन्यवाद दिया वहीं भारत भारती के राष्ट्रीय समिति के सदस्य श्री जगन्नाथ कुन्ज बिहारी स्वाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया, तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस फूड फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बिहारी समाज द्वारा प्रदर्शित लिट्टी चोखा था जिसे मनोज कुमार सिंह के साथ शैलेंद्र ठाकुर संचालित कर रहे थे। वही बिहारी समाज की ओर से राष्ट्रीय कवि विक्रमादित्य सिंह ने कविता पाठ की। बिहारी समाज की ओर से शैलेश कुमार वर्मा, राजनाथ चतुर्वेदी, सुधाकर कुमार शाही, संजय शर्मा, मुकुंद सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

Mr Swadesh Kumar Routray स्वदेश कुमार राउतराय

केंद्रीय बजट से रीयल एस्टेट सेक्टर को नीतिगत सुधारों की आस

किफायती आवास क्षेत्र को बढ़ावा देने की उम्मीद किफायती आवास की परिभाषा को यूनिट की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *