Home / Odisha / ओडिशा में होली के दिन बारिश की संभावना

ओडिशा में होली के दिन बारिश की संभावना

  • राज्य के 8 जगहों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज

  • भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी से क्षणिक राहत के आसार हैं। राज्य के कुछ स्थानों पर मंगलवार से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, झारसुगुड़ा, देवगढ़, संबलपुर और बरगड़ जिलों में एक या दो स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बुधवार को सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, झारसुगुड़ा, देवगढ़, संबलपुर, बरगड़, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, अनुगूल, सोनपुर और बौध में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को सुंदरगढ़, मयूरभंज, केंदुझर, देवगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर और बरगड़ में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इधर, ओडिशा के 8 जगहों पर आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। तालचेर और संबलपुर में दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह राज्य के 20 जगहों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, बारिपदा में 38 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 38.4 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर और तालचेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस, बौध और खुर्दा में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, बालेश्वर, चांदबली, कटक, अनुगूल, सुंदरगढ़, हीराकुद बलांगीर, मालकानगिरि, नयागढ़, ढेंकानाल और जगतसिंहपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा।

अगले छह दिनों के दौरान भुवनेश्वर में दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

In chat with PM Modi, Kohli reveals he was underconfident before final but…

After clinching the T20 World Cup title, the team on Thursday met Prime Minister Narendra …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *