Home / Odisha / भुवनेश्वर से रंगेईलुंडा के बीच हवाई सेवा शुरू

भुवनेश्वर से रंगेईलुंडा के बीच हवाई सेवा शुरू

  • नौ सीटर विमान दोनों शहरों को जोड़ेगा

  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया उद्घाटन

भुवनेश्वर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर स्थित रंगेईलुंडा हवाई पट्टी आज उड़ान के लिए खुल गयी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजू बाबू की जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन किया। ओडिशा की राजधानी से अन्य शहरों और बड़े क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर-रंगेईलुंडा (ब्रह्मपुर) मार्ग में पूरी तरह से राज्य प्रायोजित उड़ान संचालन शुरू किया है। सिल्क सिटी के नाम से विख्यात ब्रह्मपुर हवाई मार्ग से मंदिरों के शहर भुवनेश्वर से जुड़ेगा। इससे दोनों शहरों के बीच का समय घटकर एक घंटा हो जाएगा। रंगेईलुंडा के लिए उड़ान संचालन की शुरुआत ने लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। इस सेवा के शुरू होने से चिल्का झील, तमारा झील, गोपालपुर बीच, रुशिकुल्या नदी, तारा तारिणी मंदिर आदि जैसे आकर्षक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। बताया जाता है कि मैसर्स इंडिया वन एयर 9 सीटर छोटा विमान भुवनेश्वर-रंगेईलुंडा के बीच उड़ान भरेगा।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमेशा ओडिशा के हर कोने को बदलने और विकसित करने पर जोर दिया है। राजधानी शहर को जोड़ने के लिए रंगेईलुंडा में एक हवाई अड्डा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए स्थानीय समुदाय की बहुत जरूरी आकांक्षा थी। ब्रह्मपुर को दक्षिणी ओडिशा का एक वाणिज्यिक केंद्र माना जाता है। यहां अपनी आबादी और उद्योग में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। इस मार्ग में उड़ान संचालन से उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

रंगेईलुंडा में उत्साह

बताया जाता है कि रंगेईलुंडा हवाई पट्टी के उद्घाटन के बाद यहां लोगों में उत्साह का माहौल है। उद्घाटन के मौके यहां रंगेईलुंडा हवाई पट्टी पर नगर विकास मंत्री ऊषा देवी, श्रम मंत्री श्रीकांत साहू, ब्रह्मपुर सांसद चंद्रशेखर साहू, आस्का सांसद प्रमिला विसोई, मुख्यमंत्री के ओएसडी डा गोपबंधु दास, ब्रह्मपुर विधायक विक्रम पंडा, छत्रपुर विधायक सुभाष बेहरा, कविसूर्यनगर विधायक लतिका प्रधान, मेयर संघमित्रा दलेई, डिप्टी मेयर ई विवेक रेड्डी, रंगेईलुंडा के प्रखंड अध्यक्ष सीएच ऊषा रानी, गंजाम के जिलाधिकारी दिव्य ज्योति परिडा, पुलिस अधीक्षक ब्रह्मपुर डा सरवन विवेक एम, पीडीडीआरडीए वी कृतिवासन, दक्षिणांचल आरडीसी टी आवो, उपजिलाधिकारी आशुतोष कुलकर्णी, निगम आयुक्त जे सोनाल समेत अन्य उपस्थित थे।

पहले दिन चार लोगों ने की यात्रा

बताया जाता है कि उड़ान सेवा के पहले दिन भुवनेश्वर से चार आईटी की छात्राओं ने सेवा का लाभ लिया। उधर, रंगेईलुंडा से ब्रह्मपुर की मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद की अध्यक्ष और रंगेईलुंडा प्रखंड अध्यक्ष भुवनेश्वर आये।

Share this news

About desk

Check Also

PRABHATI (1)

ओडिशा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला होली पर तोहफा

 ‘सुभद्रा योजना’ के 1 करोड़ लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा करने पर मिलेगी बोनस  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *