-
राज्यभर में रहा सबसे अधिक गरम
भुवनेश्वर। ओडिशा में पारा का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर आज सबसे अधिक गरम रही। सीजन का सबसे गर्म दिन आज रिकॉर्ड किया। आज यहां पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में अब तक का सबसे ज्यादा दिन का तापमान है।
हालांकि ओडिशा के मैदानी इलाकों में राउरकेला में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। भुवनेश्वर में आखिरी बार 23 फरवरी, 2019 को पारा के स्तर में तेज वृद्धि देखी थी, जब दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साल 2020 में शहर में दिन का उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
26 फरवरी, 2021 को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस को छू गया था, जो पिछले 58 वर्षों में फरवरी में सबसे अधिक है। 23 फरवरी, 1963 को 42.7 डिग्री सेल्सियस का सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड किया गया था।
आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्यभर में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 27 फरवरी तक 35 डिग्री सेल्सियस और 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर कार्यालय ने कटक, खुर्दा, ढेंकानाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में एक या दो स्थानों पर घने होने की पीली चेतावनी जारी की है। बाकि अगले पांच दिनों तक राज्य भर में शुष्क मौसम बना रहेगा।
अगले 24 घंटों के लिए भुवनेश्वर और उसके पड़ोस के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि सुबह कोहरा छाये रहेगा और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। राजधानी शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
