Home / Odisha / भारतीय सनातन धर्म परिषद न्यास का ओडिशा प्रांतीय इकाई का गठन शीघ्र

भारतीय सनातन धर्म परिषद न्यास का ओडिशा प्रांतीय इकाई का गठन शीघ्र

भुवनेश्वर। स्थानीय उत्कल अनुज हिंदी वाचनालय भुवनेश्वर में अखिल भारतीय पुरोहित महासभा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित अरुण मिश्र तथा डा रजनीकांत मिश्र ओडिशा प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत वाचनालय के मुख्य संरक्षक सुभाष चन्द्र भुरा तथा समाजसेविका कविता गुप्ता ने किया। अरुण मिश्र ने बताया कि भारतीय सनातनी धर्म न्यास संस्था

1998 से एक रजिस्टर्ड संस्था है। यह भारत का एकमात्र अखिल भारतीय सनातन धर्म परिषद न्यास है, जो एक राष्ट्रीयकृत संस्था है। इसके साथ पुरोहित महासभा भारत है, महिला प्रकोष्ठ भारत है, रक्षावाहिनी भारत है, गौ प्रकोष्ठ भारत है, मठ मंदिर प्रकोष्ठ भारत है, सामाजिक समरसता भारत है एवं सनातन पत्रिका प्रकोष्ठ भारत संबद्ध है। गौरतलब है कि

पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरुण मिश्रा छत्तीसगढ़ भिलाई से आज भुवनेश्वर पधारे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री कविता गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रजनीकांत मिश्र,  सुभाष भुरा, पण्डित महारुद्र झा, उमेश खंडेलवाल, आनंद पुरोहित, सुब्रत सामल, चिदात्मिका खटुआ आदि उपस्थित थे। सभी को सनातन धर्म परिषद न्यास के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि ओडिशा में बहुत शीघ्र सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को नियुक्त कर अति शीघ्र एक विशाल आम सभा का आयोजन सनातन धर्म परिषद न्यास भारत द्वारा किया जाएगा। पण्डित महारुद्र झा ने बताया कि भारत के सभी लोग सनातनी हैं। किसी प्रकार का यहां पर वर्णभद अनादि काल से नहीं रहा है और ओडिशा तो जगन्नाथ भगवान का अपना प्रदेश है, जहां पर ऐसी सनातनी राष्ट्रीय संस्था का आरंभ होना सबसे बड़ी खुशी की बात है। आयोजन सराहनीय रहा।

Share this news

About desk

Check Also

भुवनेश्वर रैली में राहुल गांधी का हमला: “संविधान को कमजोर कर रही है भाजपा, सरकार उद्योगपतियों के लिए, जनता के लिए नहीं”

भुवनेश्वर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *