-
कहा-परियोजनाओं का शीघ्र कार्यान्वयन व उनका लाभ पहुंचना भी करें सुनिश्चित
-
आईएएस सम्मेलन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सशक्त ओडिशा के गठन के दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को आह्वान किया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया तथा कामों को तेजी निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि
हमारी विकास परियोजनाएं कम से कम समय़ में पूरा हों तथा सभी कल्याणकारी योजनाएं हिताधिकारियों के पास पहुंचें, यह मैं देखना चाहता हूं। लक्ष्य हासिल करने में विभिन्न जिलों में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। दो दिवसीय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सशक्त ओडिशा के गठन के दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ट्रान्स्फर्मेशन के क्षेत्र में ओडिशा अन्य राज्यों से काफी आगे है। खेल, स्वास्थ्य सेवा, विद्यालय, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, फसल उत्पादन व कोविद प्रबंधन जैसे क्षेत्रों का विशेष उल्लेख करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि 5-टी इनिशिएटिव व मो सरकार इनिशिएटिव से प्रशासन अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर जिलाधिकारियों को लोगों के पास पहुंचना तथा उनकी समस्या की जानकारी लेने के साथ तकनीक का इस्तेमाल कर सरल व त्वरित गति से लोगों के समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ओडिशा वर्तमान में फसल में सरप्लस स्टेट बन गया है तथा देश के सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अपना योगदान दे रहा है। कृषि व इससे जुड़े क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराता है। इसलिए हमें कृषि, फसल विविधीकरण, उद्यान कृषि, मछली पालन, गो पालन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री के समेत राज्य सरकार के तीन मंत्री प्रदीप अमात, निरंजन पुजारी व टुकुनी साहू उपस्थित थे। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में कुल 17 विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे यह इस सम्मेलन का मुख्य विषय है। बुधवार की बैठक कोणार्क में आयोजित होने वाली है।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
