Home / Odisha / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दोपहर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। राज्य में अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम कार्यक्रम में वह कटक स्थित राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई) में कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां भारतीय चावल कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के बाद मुर्मू ने कटक के बिद्याधरपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी।

राष्ट्रपति को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों ने विदा किया।

Share this news

About desk

Check Also

भद्रक में सांप्रदायिक तनाव, इंटरनेट सेवाएं बंद

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रदर्शन के दौरान हुई थी हिंसा पथराव में कई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *