Home / Odisha / अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल का सी-20 में चयन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल का सी-20 में चयन

कटक। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल का चयन जी-20 के अधीन सी-20 में किया गया है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पिछले 50 वर्षों से आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त गैरसरकारी संस्था है। वर्तमान में तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारवें अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के आध्यात्मिक निर्देशन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल प्रगतिशील है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, देशव्यापी 60,000 महिला सदस्यों व 450 शाखा वाली एनजीओ है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल सजगता से प्रत्येक कार्य को निष्पत्ति जनक परिणाम तक पहुंचाने में सदैव प्रयत्नशील है। प्रत्येक कार्य को बुद्धिशीलता एवं गहन चिंतन के साथ प्रस्तावित किया जाता है और देश भर में फैली शाखाओं द्वारा समर्पित भाव से उन कार्यों को अंजाम दिया जाता है।

इसे देखते हुए तेरापंथ भवन गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा मनोनीत “रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी” द्वारा अधिकृत “सम्पूर्णा” की संस्थापक अध्यक्ष शोभा विजेंद्र गुप्ता द्वारा भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सिविल-20 इंडिया 2023- यू आर द लाइट और जी-20 भारत, वसुधैव कुटुंबकम् एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य में चयनित होने की घोषणा किया गया। इसके साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को सी-20 का प्रतीक झंडा एवं लोगो प्रदान किया गया, जिसे अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व महामंत्री वीणा बैद एवं परामर्शक लता जैन ने स्वीकार किया। शोभा विजेंद्र गुप्ता ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि सी-20 और जी-20 में चयनित होना किसी भी संस्था के लिए अत्यंत गौरव भरी उपलब्धि है एवं इस सी-20 द्वारा निर्धारित सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर काम करने हेतु अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल पूर्णता सक्षम एवं समर्पित संस्था है। भारत सरकार के अभियान में इस चयन से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कदमों में अधिक तीव्रता आएगी और उसे और अधिक शक्तिशाली बनाएगा। इस विश्वास के साथ उन्होंने संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया तथा राष्ट्रीय संयोजिका सुमन नाहटा को मंच से उत्साहपूर्ण बधाई प्रेषित की। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में ताड़ के पेड़ काटने पर लगी रोक

काटने से पहले ओडिशा वन विभाग से अनुमति अनिवार्य ताड़ पेड़ काटने की छूट को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *