Home / Odisha / विक्रम देव कॉलेज का प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

विक्रम देव कॉलेज का प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

  •  कॉलेज में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा

  • 1000 लोग बैठ सकने वाले ऑडिटोरियम में 8 करोड़ रुपए होंगे खर्च

  •  कोरापुट जिले में 16 सौ करोड़ रुपए के परियोजनाओं का शुभारंभ

भुवनेश्वर। विक्रम देव महाविद्यालय को विश्वविद्यालय घोषणा करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज जयपुर के विक्रम देव स्वयं शासित महाविद्यालय के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विक्रम देव विश्वविद्यालय में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में 1000 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी तथा इसमें 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा हममे जो संभावनाएं हैं, उसको बढ़ोतरी करने में सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा समाज पर उनका पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि अब अच्छे से पढ़ाई करें और समाज के साथ जुड़ कर रहे हैं। अपने तथा परिवार एवं पूरे राज्य का सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास जारी रखें।

उन्होंने कहा कि कोरापुट उनके लिए एक हमेशा से एक विशेष स्थान रहा है। कोरापुट के विकास के लिए उनकी सरकार सतत कार्य कर रही है मुख्यमंत्री ने कोरापुट में आज 1596 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इसमें से मुख्यमंत्री ने  207.80 करोड़ रुपयी की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 1378.40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उन्होंने आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के सभी माताओं को उद्यमी बनते देखना चाहते हैं। इसलिए अब उन्होंने 5 लाख तक का ऋण बिना ब्याज से दिया जा रहा है। आगामी 5 सालों में 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 1235 मिशन शक्ति समूह को 50 करोड़ रुपये का ब्याज दिया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन पर आधारित एक विशेष पोस्टल स्टांप कवर का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री जगन्नाथ सारका, उच्च शिक्षा मंत्री रोहित पुजारी, जयपुर के विधायक तारा प्रसाद बहिनीपति, व अन्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

अनंत नायक समेत ओडिशा के सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण किया

 कई सांसदों ने ओड़िया भाषा में ली शपथ भुवनेश्वर। केंदुझर से सांसद अनंत नायक, बैजयंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *