Home / Odisha / क्राइम ब्रांच जांच पर भरोसा नहीं, सीबीआई जांच हो – भाजपा

क्राइम ब्रांच जांच पर भरोसा नहीं, सीबीआई जांच हो – भाजपा

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास की हत्या मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच पर किसी को भरोसा नहीं है। इस कारण इस मामले की सीबीआई जांच करायी जाए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।।

उन्होंने कहा कि ओडिशा के पुलिस अधिकारी द्वारा राज्य के मंत्री की हत्या किये जाने के बाद राज्य की जनता आतंकित है। इस तरह की घटना केवल राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विरल है। 23 सालों से गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री इस मामले में अभी तक कुछ नहीं बोला है, जो कि शर्मनाक है। इस घटना में पुलिस महानिदेशक घटनास्थल पर न जाना और कोई बयान न देना एक बड़े षडयंत्र की ओर संकेत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एक प्रभावशाली कैबिनेट मंत्री की दिनदहाड़े हत्या किये जाने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी है, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

हत्या करने वाले पुलिसकर्मी को राज्य के गृह विभाग के पुरस्कार देने के साथ पदोन्नति दी है। उसे मेडल व आर्थिक पुरस्कार भी राज्य सरकार ने दिया है। इस तरह के पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारी ने मंत्री पर क्यों गोली चलायी यह समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि एक पुलिस ने हत्या की है। ऐसे पुलिस इस मामले की जांच ठीक से नहीं कर सकती। इस पर हमें भरोसा नहीं है। क्राइम ब्रांच सही जांच कर पायेगी, इसे लेकर राज्य की जनता में संदेह है। इस कारण मामले की जांच सीबीआई से करायी जाए।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

27 मई तक केरल पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून

ओडिशा में गर्मी रहेगी चरम पर अगले पांच दिन और भीषण गर्मी का अनुमान पश्चिमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *