Home / Odisha / लोकप्रिय लोकगीत रंगवती का रहा है विशेष परिचय – धर्मेन्द्र प्रधान
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

लोकप्रिय लोकगीत रंगवती का रहा है विशेष परिचय – धर्मेन्द्र प्रधान

  •  रंगवती के तीनों कलाकारों को सम्मान देने पर प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

भुवनेश्वर। प्रसिद्ध लोकगीत रंगवती के तीनों कलाकारों को सम्मान देने को लेकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि लोकगीत रंगवती का विशेष परिचय रहा है। गत चार दशक पूर्व बना यह गीत आज भी लोगों में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में इस गीत के गायक जितेन्द्र हरिपाल को व 2020 में गीत के रचयिता मित्रभानु गौंतिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद इस साल गीत की गायिका कृष्णा पटेल को पद्मश्री सम्मान प्रदान करने के लिए उनके नाम की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि कि इसी तरह रंगवती गीत से जुड़े तीनों कलाकारों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन तीनों के लिए ओडिशा के लोग काफी गर्वित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा ओडिशा के संस्कृति, कला व साहित्य का मान बढायाहै।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दक्षिण एशिया संवाद में खाद्य नीति पर किया मंथन

   आईएफपीआरआई और आईसीएआर ने पेश की 2025 ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट भुवनेश्वर। इंटरनेशनल फ़ूड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *