Home / Odisha / महिला माओवादी व उसका सहयोगी गिरफ्तार

महिला माओवादी व उसका सहयोगी गिरफ्तार

भुवनेश्वर। नवरंगपुर जिले में एक महिला माओवादी व उनके एक सहयोगी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीआईजी राजेश पंडित ने नवरंगपुर में एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला माओवादी उंगा मांडवी (अनीता) व उनकी सहयोगी मंगल वाग को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि उंगा नुआपड़ा मेनरुर डिविजन एरिया कमेटी की सदस्य है। वह पिछले दस सालों से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई है। उनका घर छत्तीसगढ़ के सुकमा में है।
उन्होंने बताया कि नवरंगपुर जिले के राइघर प्रखंड के हाथी गांव रिजर्व फारेस्ट में घुमते समय सर्च आपरेशन के समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वह काफी दिनों से बीमार थी। उन्होंने बताया कि उनके नाम पर अनेक थानों में अनेक मामले हैं। विशेष कर नुआपड़ा व कलाहांडी जिले में माओवादी गतिविधिय़ों में उनकी काफी भूमिका रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीबीएसई पर ओडिशा हाईकोर्ट का सख्त रुख

    बिना जांच 72 छात्रों पर ‘नकल’ का ठप्पा लगाने पर उठाए सवाल   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *