Home / Odisha / 11 जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना, चेतावनी जारी

11 जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना, चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा के 11 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। इसे देखते ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

भुवनेश्वर स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, कंधमाल, नयागढ़, गंजाम, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है। दूसरे दिन इसी तरह पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, अनुगूल, ढेंकानाल, सुंदरगढ़, देवगढ़, केंदुझर, संबलपुर, कंधमाल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्का और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटों में कलाहांडी, बलांगीर, कोरापुट और रायगड़ा में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Share this news

About desk

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 28 को

पुरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में लेंगे भाग भुवनेश्वर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *