Home / Odisha / ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस का ताकत प्रदर्शन फरवरी में
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस का ताकत प्रदर्शन फरवरी में

  • मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी जनसभाओं को संबोधित करेंगे

भुवनेश्वर। ओडिशा में होने वाले आम चुनावों से पहले कांग्रेस फरवरी में अपने ताकत का प्रदर्शन करेगी। इसके लिए एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी फरवरी में ओडिशा का दौरा करेंगे। यह जानकारी ओडिशा पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने दी। उन्होंने बताया कि फरवरी में ओडिशा कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जाने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान खड़गे और प्रियंका जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

ओपीसीसी प्रमुख ने सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में ओडिशा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसभाओं की तारीखों की सूचना जल्द ही दी जाएगी। पटनायक ने कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम शुरू करेगी। कार्यक्रम में लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

सूत्र ने कहा कि कांग्रेस आम चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रियंका और खड़गे को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की योजना बना रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में बीजद की युवा इकाइयों के गठन पर घमासान

    युवा व छात्र संगठनों की नई नियुक्तियों से पार्टी में उभरा असंतोष   …