Home / Odisha / गंजाम का आस्का थाना देश में सर्वश्रेष्ठ

गंजाम का आस्का थाना देश में सर्वश्रेष्ठ

  •  केंद्रीय गृह मंत्रालय के सर्वे के 165 मापदंडों में रहा शीर्ष स्थान पर

  •  20 जनवरी को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर मिलेगी ट्रॉफी

शिवराम चौधरी, ब्रह्मपुर।
ओडिशा पुलिस के लिए गर्व करने का एक और अवसर मिला है। गंजाम जिले के आस्का थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चुना गया है।
गृह मंत्रालय ने आस्का पुलिस स्टेशन को देश के शीर्ष तीन पुलिस स्टेशनों में सर्वश्रेष्ठ माना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रत्येक पुलिस स्टेशन के 165 मापदंडों पर एक सर्वेक्षण किया था, जिसमें आस्का पुलिस स्टेशन देश में पहले स्थान पर रहा।
ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह सूचना देते हुए कहा कि मंत्रालय 20 जनवरी को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (एनएएससी), पूसा कैंपस, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले डीजीपी, आईजीपी सम्मेलन (जनवरी 20-22, 2023) के दौरान व्यक्तिगत रूप से थाना के एसएचओ को ट्रॉफी सौंपे जायेगा।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आस्का आईआईसी प्रशांत कुमार साहू ने कहा कि आस्का पुलिस ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव के लिए शासन के 5-टी ढांचे के तहत कई जन केंद्रित पहलों को अपनाया है। साल 1936 के बाद से ओडिशा पुलिस में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य के एक पुलिस स्टेशन को देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चुना गया है। इससे पहले गांगपुर थाना को देश के दूसरे नंबर का थाने का दर्जा मिला था।
सफलता का श्रेय पूरी टीम को – पुलिस अधीक्षक
गंजाम जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार राय ने आस्का थाने को आर्दश थाना बनने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने इस सफलता का श्रेय आस्का थाने के आईआईसी और पूरी टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क की बदौलत आस्का थाना देश में सर्वश्रेष्ठ थाना का दर्जा हासिल किया है। साथ ही उन्होंने अन्य थानों की टीम से भी इस माडल को अपनाने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने भी आस्का थाने की टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ट्विट कर बधाई दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा के स्कूलों में अब अंडा न खाने वाले छात्रों को मिलेगा फल

पीएम पोषण योजना के तहत राज्य सरकार का निर्णय बच्चों को पोषण देने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *