भुवनेश्वर। विजिलेंस अधिकारियों ने नवरंगपुर जिले में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक राजस्व नीरिक्षक को पकड़ लिया है। सानमसियागांव के राजस्व नीरिक्षक (इंचार्ज) जगदीश बेहरा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का एक लिगल हेयर सर्टिफिकेट निकलवाना था। इस कारण जब शिकायतकर्ता ने उनसे इस बारे में अनुरोध किया तो जगदीश ने पांच हजार रुपये रिश्वत देने की मांग की। इस बारे में शिकायतकर्ता ने विजिलेंस कार्यालय में अवगत कराया। इसके बाद जगदीश बेहरा को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आज जब शिकायतकर्ता उन्हें रिश्वत की राशि दे रहे थे, तभी विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया।
