-
मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये किया लोकार्पण
-
कहा-किशोर बाबू की सरलता ही उनका बड़ा परिचय
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिये विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय किशोर मोहंती की प्रतिमूर्ति का अनावरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर बाबू की सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी सरलता ही उनका परिचय था। पार्टी लाइन से उपर उठकर उनकी लोकप्रियता थी। तृणमूल स्तर से राजनीति का प्रारंभ कर वह सरकारी पार्टी के मुख्य सचेतक, सांसद, पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष तथा विधानसभा के अध्यक्ष बन पाये थे। बीजू जनता दल के संगठन को मजबूत करने में उनकी काफी अधिक भूमिका थी।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने कहा कि स्वर्गीय किशोर मोहंती के साथ उनका घनिष्ठ संबंध था। वे सभी के प्रियपात्र थे। पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष के नाते उन्होंने काफी विकास कार्य किया।
विधायक तथा स्वर्गीय मोहंती की पत्नी अलका मोहंती ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने का क स्वर्गीय मोहंती ब्रजराजनगर तथा पश्चिम ओडिशा के लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
