-
भुवनेश्वर में भाजपा ने पुतला फूंका
भुवनेश्वर। संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में शामिल होने लिए पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ असभ्य व आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने का जोरदार विरोध शुरू हो गया है। उनके बयान के के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल का पुतला भी फूंका।
आज दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता अपने प्रदेश कार्यालय से निकल कर पास के श्रीराममंदिर चौक पर पहुंचे और आक्रोष व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बिलावल का पुतला भी फूंका।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अत्यंत अशालीन व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। वह नीचता के सारे हदों को पार कर गये हैं। इस कारण शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी द्वारा पाकिस्तानी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था और आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
