Home / Odisha / ओडिशा में कई स्थानों पर कोहरे की संभावना

ओडिशा में कई स्थानों पर कोहरे की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर कोहरे की संभावना है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ट्विट कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। बुधवार को कोरापुट, रायगड़ा, गंजाम, गजपति, पुरी, कंधमाल, कलाहांडी, बलांगीर, सोनपुर, बौध, अनुगूल, कटक और ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
इसी तरह, गुरुवार को कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, बौध, अनुगूल, ढेंकानाल, कटक, गजपति, गंजाम, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में स्थिति बनी रहेगी।
आईएमडी ने आगे कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान रात या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसके बाद ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर और राउरकेला को विश्व के शीर्ष 100 शहरों में शामिल करने का लक्ष्य

    ओडिशा अर्बन कॉन्क्लेव में सशक्त और समावेशी शहरों के निर्माण का संकल्प   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *