-
न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2021/07/IAT-NEWS-300x138.jpg)
भुवनेश्वर। चक्रवात मैनडौस के कारण ओडिशा में एक दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा रात में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन की संभावना नहीं है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में न्यूनतम तापमान (रात के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। हालांकि एक या दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। गजपति, गंजाम, कलाहांडी, कंधमाल, रायगड़ा, नवरंगपुर, मालकानगिरि, कोरापुट, नुआपड़ा, बौध, नयागढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, जाजपुर और भद्रक जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि भुवनेश्वर और इसके पड़ोस में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।