Home / Odisha / नवीन पटनायक ने चुनाव को खर्चिला बना दिया है – जय नारायण मिश्र

नवीन पटनायक ने चुनाव को खर्चिला बना दिया है – जय नारायण मिश्र

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के सारे वोट संपूर्ण रूप से बीजद ले गया। यही हमारे लिए घातक सिद्ध हुआ। बीजद जीतने का मूल कारण धन, बल, बाहु बल व सरकारी तंत्र था। नवीन पटनायक ने चुनाव को काफी खर्चिला बना दिया है। पद्मपुर उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र ने ये बातें कहीं। मिश्र ने कहा कि पद्मपुर में भाजपा की जीत होगी, ऐसी आशा हमें थी। भाजपा ने पिछले 2019 की तुलना में अधिक वोट हासिल किया है, लेकिन कांग्रेस के सारे वोट बीजद के पास चले गये हैं। उन्होंने कहा कि पद्मपुर विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा होगी। 2024 के आम चुनाव में भाजपा व बीजद के बीच जोरदार टक्कर होगी।
उधर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा बीजद प्रत्याशी वर्षा पर व्यक्तिगत आक्षेप किये जाने संबंधी बयान पर कहा कि वर्षा को किसी प्रकार का व्यक्तिगत आक्षेप नहीं किया गया है। वह पद्मपुर की बेटी है व पुरी के कणास की बहु है। क्या यह असत्य है।

Share this news

About desk

Check Also

पुरी श्रीजगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की होगी तीन चरणों में गणना

    रथयात्रा 2026 से पहले पूरी की जाएगी बहुप्रतीक्षित सूची प्रक्रिया: कानून मंत्री   …