Home / Odisha / कटहल और शकरकंद उत्पादन में ओडिशा देश में नंबर वन

कटहल और शकरकंद उत्पादन में ओडिशा देश में नंबर वन

  •  मशरूम में तृतीय, बैंगन एवं पत्ता गोभी में द्वितीय, फूलगोभी में छठा, फिंडी में पांचवें स्थान पर

  • टमाटर, तरबूज और लौकी के उत्पादन में आठवें पायदान पर

भुवनेश्वर। खनिज संपदा के संपन्न ओडिशा कृषि जगत में भी अपना परचम लहरा रहा है। कटहल और शकरकंद उत्पादन में ओडिशा देश में पहले स्थान पर है, जबकि नींबू के उत्पादन में छठे और आम में आठवें स्थान पर है। यह जानकारी ओडिशा विधानसभा में कृषि और किसान अधिकारिता मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वाईं ने कल दी। राजनगर से बीजद सदस्य ध्रुव चरण साहू के एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि राज्य में 98,55,770 मीट्रिक टन सब्जियों और 25,31,534 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि फल उत्पादन के मामले में ओडिशा कटहल में प्रथम, नींबू में छठा, आम में आठवां तथा सब्जी उत्पादन में शकरकंद में प्रथम, धान पुआल मशरूम में तृतीय, बैंगन एवं पत्तागोभी में द्वितीय, फूलगोभी में छठा, फिंडी में पांचवें स्थान पर है। इसके साथ ही टमाटर और तरबूज और लौकी में आठवें स्थान पर है।
उन्होंने उत्पादन के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि देशभर में कटहल का कुल उत्पादन 1954200 मीट्रिक टन होता है, वहीं ओडिशा में यह उत्पादन 312405.57 मीट्रिक टन है। देश के कुल उत्पादन का 15.99 फीसदी कटहल का उत्पादन ओडिशा राज्य में होता है। देश में 20946400 मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, वहीं ओडिशा में 850298.03 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 4.06 फीसदी उत्पादन ओडिशा में होता है। इसी तरह से देश में 3586500 मीट्रिक टन नींबू का उत्पादन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 303022.74 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 8.45 फीसदी उत्पादन ओडिशा में होता है। शकरकंद का उत्पादन देश में 1166000 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 330565.25 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 28.35 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
मसरूम का उत्पादन देश में 285100 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 23699.36 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 8.31 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
बैंगन का उत्पादन देश में 13023200 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 2128099.41 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 16.34 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
पत्ता गोभी का उत्पादन देश में 9783900 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 1130874.04 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 11.56 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
फूल गोभी का उत्पादन देश में 9536000 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 643022.46 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 6.74 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
फिंडी का उत्पादन देश में 6818700 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 664582.4 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 9.75 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
टमाटर का उत्पादन देश में 20331400 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 1433461.79 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 7.05 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
तरबूज का उत्पादन देश में 3504900 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 253741.99 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 7.24 फीसदी उत्पादन यहां होता है।
लौकी का उत्पादन देश में 3237800 मीट्रिक टन होता है। ओडिशा में इसका उत्पादन 146112.14 मीट्रिक टन होता है। देश के कुल उत्पादन का 4.51 फीसदी उत्पादन यहां होता है।

Share this news

About desk

Check Also

रिश्वत लेते हुए बलांगीर का अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक में एक जूनियर इंजीनियर हरेकृष्ण साहू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *