Home / Odisha / कई जिलों में छाया कोहरा, तापमान लुढ़का

कई जिलों में छाया कोहरा, तापमान लुढ़का

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है। कोरापुट में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसके साथ ही कलाहांडी और कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ था। इधर, दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देते हुए कहा कि ओडिशा में कहीं और कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आंतरिक ओडिशा में एक या दो स्थानों पर सामान्य से काफी नीचे थे। तटीय ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर सामान्य से कम थे।
आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 31.0˚ डिग्री सेल्सियस बौध में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस ओडिशा के मैदानी इलाकों में फूलबाणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, केंदुझर, कोरापुट, दरिंगीबाड़ी और किरेई सहित सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिपिलिमा में जहां पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं भवानीपाटणा में बीती रात 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह, झारसुगुडा सहित अन्य स्थानों पर 11.2 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 11.9 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 12 डिग्री सेल्सियस, देवगढ़ में 12 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल में 12 डिग्री सेल्सियस, बरगड़ में 12.6 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, महिसापत में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संबलपुर में 13,3 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस, केंद्रापड़ा में 14 डिग्री सेल्सियस, मालकानगिरि में 14.5 डिग्री सेल्सियस, भद्रक में 15.5 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी भुवनेश्वर और कटक में तापमान कल रात क्रमश: 14 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

HEMANT KUMAR TIWARI

व्याकरण की बगिया (कविता)

सुबह-सुबह सज गई व्याकरण की हमारी बगिया, कर्ता बोला क्रिया से हँसकर, “मैं नहीं कर्ता, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *