Home / Odisha / सिमिलिगुड़ा रहा सबसे अधिक ठंड
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सिमिलिगुड़ा रहा सबसे अधिक ठंड

  •  ओडिशा में 10 स्थानों पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज

भुवनेश्वर। ओडिशा में पारा लुढ़क रहा है। सिमिलिगुड़ा में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के किरेई और फूलबाणी में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.5 डिग्री और 9.4 डिग्री था। पिछले कुछ हफ्तों में ओडिशा में शीतलहर चल रही है।
आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि कल रात कम से कम 10 स्थानों पर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
शनिवार को जहां राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। अनुगूल, फूलबाणी और भवानीपाटणा में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। भुवनेश्वर और कटक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14 डिग्री और 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। मालकानगिरि और बौध में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सिमिलिगुड़ा में 7.6, जी उदयगिरि में 9.0, किरेई में 9.4, फूलबाणी में 9.5, दरिंगबाड़ी में 10.0, केंदुझर में 10.0,
झारसुगुड़ा में 10.6, रानीताल में 11.0, देवगढ़ में 11.5, हीराकुद में 11.8, सुंदरगढ़ में 12.0 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *